हल्द्वानी, फरवरी 20 -- डर से थमी रफ्तार बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सड़क हादसे रोकने को दिए सख्त निर्देश का बड़ा असर हुआ है। 16 और 17 फरवरी को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। अकेले आरटीओ विभाग ने करीब 600 वाहनों के चालान काटे गए और 90 से अधिक वाहन सीज किए गए। इसी सख्ती का असर यह रहा कि इन दोनों दिनों में सरकार के ई-डार पोर्टल पर एक भी सड़क दुर्घटना या मौत दर्ज नहीं हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सिर्फ 48 घंटे की सख्ती से जानें बचाई जा सकती हैं तो जिम्मेदार सरकारी सिस्टम बाकी दिन सोया क्यों रहता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती 15 फरवरी को खटीमा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बढ़ते सड़क हादसों पर गहरी चिंता जताई थी। धामी ने पुलिस और परिवहन विभाग को सख्त कार्रवाई कर हादसे रोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.