जमशेदपुर, जनवरी 28 -- जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में दो दिन में तापमान में काफी बदलाव आया है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में कमी आई है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री था, जो सोमवार को घटकर 9.4 डिग्री हो गया। वहीं, अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री से घटकर 27.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दो दिन में शहर के न्यूनतम तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान से बादल छंट गए हैं, इसलिए तापमान में कमी आई है। वहीं, हवा चलने के कारण भी पारा नीचे गिरा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में बदलाव होता रहेगा। तापमान में कुछ और कमी आ सकती है, लेकिन एक दिन में चार-पांच डिग्री का अंतर देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.