गढ़वा, दिसम्बर 16 -- गढ़वा, हिटी। जिलांतर्गत कुल 52 धान क्रय केंद्र खोलने का लक्ष्य है। क्रय केद्रों पर धान खरीद की प्रक्रिया शुरू है। सोमवार से शुरू हुए धान की खरीद प्रक्रिया धीमा है। दूसरे दिन 21 नए धान क्रय केंद्र खोले गए। पहला दिन महज सात धान क्रय केंद्र खुला था। दोनों दिन मिलाकर अबतक महज 28 धान क्रय केंद्र ही खुल पाए हैं। पहला दिन 726 क्विंटल धान की खरीददारी हुई थी। दूसरा दिन आठ सौ क्विंटल धान की खरीददारी हुई। कुल मिलाकर दो दिनों में करीब 1500 क्विंटल धान की खरीददारी कर ली गई। जिलांतर्गत खरौंधी प्रखंड अमरोरा के सिसरी पैक्स का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। उद्घाटन समारोह के बाद तोरेलावा हाईस्कूल मैदान में सभा का आयोजन किया गया। विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा अमरोरा और सिसरी में धान खरीद के लिए पैक्स का उद्घाटन किया गया है। किसान अपने धान...