जहानाबाद, अप्रैल 7 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने चोरी का टोटो टेम्पो बरामद करने में सफलता हासिल किया है। वाहन चोरी के इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार विनय कुमार जहानाबाद नगर थाना के बरविगहा और सौरव कुमार भेलावर थाना के बधनी गांव के रहने वाले हैं। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने सोमवार की शाम इसकी पुष्टि की है। खबर के अनुसार दो दिनों पूर्व शहर के एक स्थान से वाहन चोरों के द्वारा एक टोटो टेम्पो की चोरी कर ली गई थी। इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई थी। प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष के निर्देश पर चोरी के इस मामले में का अनुसंधान किया जा रहा था। तकनीकी जांच के तहत नगर थाना के हीं इरकी के इलाके से पुलिस ने चोरी गए टेंपो को बरामद कर लिया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.