रुद्रपुर, जनवरी 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही, जिससे ठंड से लोगों को राहत मिली। मौसम खुलने से जनजीवन सामान्य होता नजर आया। तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ सुबह और शाम की ठिठुरन में भी कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि गुरुवार और शुक्रवार को सुबह के समय हल्का कोहरा आ सकता है। बीते 24 घंटों में जिले में 22.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ी, लेकिन धूप निकलने से ठंड का असर कम हो गया। कृषि कार्यों के लिए भी यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के निदेशक (शोध) डॉ. एएस नैन ने बताया कि बुधवार सुबह आर्द्रता 95 प्रतिशत और दोपहर में 60 प्रतिशत रही। दिन का...