बगहा, अक्टूबर 31 -- बेतिया। मोंथा चक्रवात का असर पश्चिम चंपारण जिले में तीसरे दिन भी देखने को मिला। रात भर हुई झमाझम बारिश से धान की फसलों की भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वही बारिश और हल्की आंधी से ठंड भी दस्तक देखने को मिली। कृषि विभाग की आंकड़ों के अनुसार पश्चिम चंपारण जिले में 1.26 लाख हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश के कारण खरीफ फसलों समेत सब्जी की फसलों की भी भारी क्षति हुई है। किसान प्रवीण कुमार, संतोष कुमार चौधरी, ललन महतो ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से धान की फसलों की काफी क्षति हुई है। बारिश से सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। पश्चिम चंपारण जिले में लगभग 4000 हेक्टेयर में सब्जी की खेती हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान बंदगोभी और फूलगोभी की फसलों की हुई है। बे मौसम बारिश से इस बार रबी फस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.