मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। घूस लेने में गिरफ्तार जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार की दो दिन की रिमांड पूरी होने के बाद निगरानी डीएसपी मिथिलेश कुमार ने शनिवार को जेल पहुंचा दिया। जेल अधीक्षक ने मेडिकल जांच कराने के बाद सुधीर कुमार को जेल में वापस ले लिया। निगरानी सूत्रों के अनुसार पटना के दो बैंकों में लॉकर की जांच की गई है। कई प्रॉपर्टी, बैंक खाते और निवेश के संबंध में सुधीर कुमार से पूछताछ की गई। निगरानी टीम उसकी आय से अधिक संपत्ति की जानकारी जुटा रही है। इसका हिसाब लगाने के बाद उसकी अवैध संपत्ति जब्ती की कार्रवाई अलग से की जाएगी। बता दें कि बीते दो जनवरी को निगरानी टीम ने कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को उसके निजी आवास मिठनपुरा के जगदीपुरी मोहल्ला से घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। वह साहेबगंज में तैनात आत्म...