गंगापार, जून 18 -- दो दिन लगातार हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। गर्मी की उमस से जहां लोगों को राहत मिली वहीं किसानों के लिए बारिश फायदेमंद साबित हो रही है,वहीं दो दिनों में हुई जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट आ गयी। गर्मी से व्याकुल लोग बारिश होने पर मौसम सुहाना होने से आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। वहीं किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। क्षेत्र के किसान अभयराज सिंह, उमेश कुमार मिश्र, राजा पांडेय, जितेंद्र सिंह, जगदीश सिंह सहित कई किसानों ने बताया कि इस बारिश के होने से खेत की जोताई समय पर हो जाएगी। जिससे खेत के खरपतवार तो नष्ट होंगे ही साथ ही खरीफ के फसल की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। इस बारिश के होने से किसान खेत की जोताई और धान की नर्सरी भी आसानी से डाल सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.