देवरिया, जनवरी 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। दो दिनों की धूप के बाद शनिवार को गलन भरी ठंड ने खूब कंपाया। बर्फीली हवाओं ने ठंड में काफी इजाफा कर दिया। इससे लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। ठंड से राहत को अलाव, हीटर और ब्लोअर लोगों के लिए सहारा बना रहा। हालांकि स्कूल, कॉलेज बंद होने छोटे बच्चों से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिली। ठंड ने लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को अधितम तापमान 16 और न्यूनमत 9 डिग्री रहा। करीब तीन सप्ताह से लोगों पर ठंड की मार पड़ रही है। गुरूवार और शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से कई दिनों से ठंड से बेहाल लोगों को राहत मिली, लेकिन शनिवार को बर्फीली हवा, गलन से पारा लुढ़क गया। इससे कंपकपी और बढ़ गयी। ठंड से आदमी से लेकर जानवर तक बेहाल रहे। तीन सप्ताह भर से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरन...