शामली, जनवरी 27 -- रविवार और गणतंत्र दिवस की दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को खुले जिला अस्पताल में पूरा दिन मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाईनें लगनी शुरू हो गई। मंगलवार को जिला अस्पताल में 1550 मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए, मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। भीड़ का ये हाल था की पैथोलॉजी लैब से औषधि केंद्र तक मरीजों भी लंबी-लंबी लाईने लगी रही। मंगलवार को जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ बढनी शूरू हो गई देखते ही देखते 11 बजें तक एक हजार से अधिक मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए गए। उसके बाद भी मरीजों की भीड नही रूकी। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार यहा पहुच रहे मरीजों में लंग्स इंफेक्शन और हाईपरटेंशन के मरीज अधिक पहुच रहें है। इसके अलावा ठंड के चलते खांसी जुकाम दर्द आदिके मरीजों की भी संख...