प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। करीब दो दशक के लंबे इंतजार के बाद इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में कर्मचारियों की भर्ती का रास्ता साफ होने जा रहा है। वर्ष 2005 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद कॉलेज विश्वविद्यालय से संबद्ध हो गया था, जिसके चलते यहां नियमित भर्तियां नहीं हो सकीं। अब भर्ती प्रक्रिया के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही भर्ती की अधिसूचना जारी की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लंबे समय से कर्मचारियों की कमी के कारण कॉलेज के शैक्षणिक, प्रशासनिक और तकनीकी कार्यों पर अतिरिक्त बोझ बना हुआ था। इससे शिक्षण व्यवस्था और छात्र सेवाएं भी प्रभावित हो रही थीं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि केंद्रीय दर्जा मिलने के बावजूद विभिन्...