टिहरी, जुलाई 23 -- निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य मुखमाल गांव और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने डीएम नितिका खंडेलवाल को पत्र सौंपकर खम्बाखाल-सिलोड़ा मोटर मार्ग के शेष बचे 5 किमी हिस्से का निर्माण करने की मांग की है। 21 सदी में भी सड़क न होने के चलते सिलोड़ा गांव के ग्रामीणों केा पैदल 5 किमी का रास्ता नापकर गांव पहुंचना पड़ रहा है। डीएम को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि खम्बाखाल-सिलोड़ा मोटर मार्ग वर्ष 2005-06 में स्वीकृत हुआ था। वर्तमान में मात्र तीन किमी तक ही मोटर मार्ग बना है। शेष 5 किमी हिस्से का निर्माण नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीणों को आज के आधुनिक युग में भी 5 किमी का पैदल सफर करना पड़ रहा है। गांव में बीमार व्यक्तियों व प्रसव के दौरान महिलाओं को अस्पतालों तक लाने में पैदल मार्ग के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.