गढ़वा, दिसम्बर 31 -- मेराल, प्रतिनिधि। आनंदमार्ग प्रचारक संघ के रजत जयंती के विशेष अवसर पर आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम मेराल के बैनर तले मेराल गांव के वार्ड नंबर 11 में बुधवार को मुफ्त गर्मवस्त्र वितरण शिविर लगाया गया। शिविर में दो दर्जन से अधिक जरूरतमंदों के बीच श्वेटर, जैकेट, इनर, टोपी, मोफ्लर, मोजा, शर्ट, पेंट साड़ी सहित अन्य वस्त्रों का वितरण किया गया। मौके पर प्रो राजमोहन ने कहा आनंदमार्ग मार्ग दर्शन पूर्णता का आधार है। सभी पंथों से विशेष गुण से आनंदमार्ग को बनाया गया हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू पंथ की पवित्रता, ईसाई पंथ की सेवा- भावना, जैन पंथ की तपस्या, इस्लाम पंथ की कट्टरता, भगवान सदा शिव की तंत्र साधना, भगवान सदा श्रीकृष्ण की योग, भगवान महात्मा बुद्ध का धर्म चक्र और मार्क्सवाद का बेहतर सामाजिक- आर्थिक दर्शन है। यही आनंदमार्ग है जि...