औरंगाबाद, मई 22 -- रफीगंज प्रखंड के दो दर्जनों विद्यालयों का अपना भवन नहीं बन सका है। इसके कारण इन विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में संयोजित कर विद्यालय का संचालन हो रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। रफीगंज प्रखंड के ठकुरार, माड़ीपुर, इस्लामपुर, बरवाडीह, मेघुआ, डीहवा, रूकूमचक, चंदा, चंदौल, महावीरगंज, कपूर बिगहा, नउआ खाप, गेवाल बिगहा, ओड़ियाचक सहित दो दर्जन गांवों के प्राथमिक विद्यालयों का भवन एवं भूमिहीन रहने के कारण दूसरे विद्यालय में पढ़ाई कराई जा रही है। ठकुरार प्राथमिक विद्यालय को वर्ष 2013 में स्वीकृति मिली थी। चार वर्षों तक गांव के ही निजी भवन में विद्यालय का संचालन किया गया, लेकिन भवन एवं भूमिहीन के कारण 2017 में मध्य विद्यालय रफीगंज में शिफ्ट किया गया। 2019 में दूरी रहने के कारण छात्रों को आने-जाने में कठिनाई को लेकर पास के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.