चतरा, दिसम्बर 23 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के पहरा पंचायत सचिवालय भवन में मंगलवार को सुशासन सप्ताह 'प्रशासन गांव की ओर' कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से बीडीओ राहुल देव, अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा,मुखिया बेबी देवी थे। इस दौरान धान बिक्री को लेकर दो दर्जन किसानों ने पंजीकरण कराया।वहीं साथी कई लोगों का आय,आवासीय,जाती एवं जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। शिविर में किसानों को बताया गया कि धान अधिप्राप्ति केंद्र पर धान की बिक्री करने पर एक किलोग्राम की कटौती नहीं किया जाएगा। यदि क्रय केंद्र द्वारा कटौती की जाती है तो इसकी शिकायत अवश्य करें। ताकि उनके विरुद्ध कार्रवाई किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...