हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई। बेनीगंज थाने के एक दरोगा व हेड कांस्टेबल और कछौना थाने पर नियुक्त एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई शनिवार को एसपी अशोक कुमार मीणा ने की। बेनीगंज थाने के दरोगा देवेश शर्मा और हेड कांस्टेबल तेजवीर सिंह पर एक युवक को अनावश्यक रूप से थाने में बैठाने और उसे पीटने का आरोप है। वहीं कछौना थाने पर नियुक्त दरोगा अजय भारती पर अपहृता की बरामदगी और अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं करने व विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबित रखते हुए निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। तीनों पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच भी बैठाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.