गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। युवती के लापता होने के मामले में पीपीगंज और चिलुआताल थानों में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज होने को लेकर पीड़िता की मां ने पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि यह उसकी गलती नहीं बल्कि पुलिस की लापरवाही का नतीजा है, जिसने उसे एक थाने से दूसरे थाने तक दौड़ाया और अंत में दोनों जगह केस दर्ज कर लिए। पीपीगंज थाना क्षेत्र की एक युवती पांच जनवरी को घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी। महिला ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी छोटी बेटी के साथ पहले अपहरण व दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसमें यह लापता बेटी अहम गवाह है। महिला का दावा है कि उसी मामले के आरोपितों ने बयान बदलवाने के उद्देश्य से उसकी बेटी को अगवा कराया है। पीपीगंज पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। वहीं दूसरी ओर, पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.