भदोही, फरवरी 22 -- भदोही, संवाददाता। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने तीन प्रभारी निरीक्षकों को स्थानांतरित किए हैं। तत्कालीन प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि औराई थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार को दुर्गागंज थाना निरीक्षक बनाया गया है। साइबर क्राइम निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी को थाना प्रभारी निरीक्षक औराई बनाया गया है। जबकि दुर्गागंज थाना प्रभारी निरीक्षक विजय गुप्ता को निरीक्षक साइबर क्राइम बनाया गया है। बताया कि कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र परिवर्तित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...