बरेली, फरवरी 9 -- फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 70 ग्राम स्मैक बरामद की है। दोनों आरोपियों को एएनए कॉलेज रोड से हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार पहला आरोपी दिनेश गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता, निवासी सर्वोदय नगर, थाना सीबीगंज, बरेली है, जिसके कब्जे से 47 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दूसरा आरोपी सलमान पुत्र मुस्तफा, निवासी मोहल्ला अंसारी, वार्ड संख्या-9, कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली है, जिसके पास से 23 ग्राम स्मैक मिली। दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धारा मे मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, एक आरोपी को छुड़वाने के लिए भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा पर्दे के पीछे...