पूर्णिया, फरवरी 16 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर पुलिस ने दो तस्कर को 06.45 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल और 3580 रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड 16 निवासी निर्मल साह का पुत्र गोपाल कुमार साह और वार्ड 10 निवासी किशोरी भगत का पुत्र पवन कुमार भगत है। भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान सुदामा नगर जाने वाली सड़क पर खड़ा दो युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस अधिकारियों ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान स्मैक, मोबाइल और नकद राशि मिली। तस्करों ने काफी दिनों से स्मैक के अवैध कारोबार करने की बात भी कबूल की है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । गश्ती दल में अवर निरीक्षक विकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.