वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। कान के दो डॉक्टरों समेत एक टेक्नीशियान के खिलाफ फर्जीवाड़ा एवं ठगी के आरोप में कैंट थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। कोनिया के अरविंद तिवारी ने तहरीर में बताया है कि उनकी मां उमा देवी को कम सुनाई देता है। नदेसर के दो डॉक्टर को दिखाया। दोनों ने एक टेक्नीशियन के पास भेजा। आरोप है कि 18 हजार रुपये में मलेशिया से आयातित बताकर एक मशीन बेची गई। कोई बिल भी नहीं दिया। डिब्बा पर मलेशिया अंकित था लेकिन कुछ ही दिनों बाद मशीन खराब हुई तो टेक्नीशियन से शिकायत की। टेक्नीशियन ने मशीन बेचने से ही इनकार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...