हापुड़, नवम्बर 5 -- जनपद में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। अब दो नए डेंगू के संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। डेंगू का लार्वा नष्ट करने के लिए जिले में अभियान चल रहा है। मौसमी बीमारी के बाद जिले में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। आये दिन जिले में डेंगू के पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। अब बुधवार को दो नए डेंगू के मरीज मिले हैं। डेंगू के दो नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीएमओ के निर्देश पर दोनों स्थानों पर डेंगू का लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चलाया गया। घर घर लार्वा खोजकर नष्ट किया। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है। यहां के 9 अस्पतालों में डेंगू वार्ड बनाये गए हैं। लार्वा नष्ट करने के लिए जगह-जगह रोजाना अभियान चलाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.