मैनपुरी, नवम्बर 16 -- थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर दो डीसीएम एक-दूसरे को ओवरटेक कर रही थीं। जिसके बारात लेकर अलीगढ़ जा रही बस डीसीएम से भिड़ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर से आधा दर्जन बाराती भी घायल हो गए। रविवार शाम 3 बजे जीटी रोड स्थित नगला ऊसर मोड़ पर दो डीसीएम ओवरटेकिंग की होड़ में चल रही थी। तभी अचानक आगे वाली डीसीएम ने ब्रेक लगा दी। जिससे पीछे से कानपुर से अलीगढ़ बारात लेकर जा रही बारातियों से भरी बस डीसीएम से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे के शीशे टूट गए और क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। स्थिति का जायजा लेकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...