लातेहार, फरवरी 21 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के प्रभारी एमओ राजेश कुमार ने बेतला के जविप्र के डीलर मो़ कासिम और मुकेश कुमार को फरवरी महीने का राशन कार्डधारियों को वितरण करने का निर्देश दिया है। उक्त दोनों डीलर फरवरी का राशन वितरण करने में देर कर रहे हैं। एमओ राजेश कुमार ने बताया कि उक्त दोनों डीलर के पास पूर्व का राशन बचा हुआ है। उस राशन को ही फरवरी महीने में कार्डधारियों के बीच वितरण करना है। करीब 500 कार्डधारियों को फरवरी महीने का अब तक राशन वितरण शुरू नही करने के बारे में सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन के अंदर यदि राशन वितरण आरंभ नहीं किया गया तो उन दोनों डीलर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जांच की जाएगी कि कार्डधारियों के हिस्से का उक्त राशन कहां है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.