जहानाबाद, फरवरी 21 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के निर्देश पर मोटर यान निरीक्षक ब्रजकिशोर कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। शहर के अम्बेदकर चौक से काको मोड तक विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया जिसमे अवैध पार्किंग जोन में खड़े 15 वाहन जब्त किए गए। दो डीजे को भी जप्त किया गया। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात नियम का उल्लंघन करने के कई मामले पकड़े गए। ऐसे लोगों से फाइन स्वरूप 52 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। मोटर यान निरीक्षक द्वारा बताया गया कि संध्या मे अवैध रुप से अम्बेडकर चौक से काको मोड तक नो पार्किंग स्थान पर अवैध रुप से करीब 15 वाहन खड़े किए गए थे जिसे जप्त किया गया। बिहार मे पूर्णतः डीजे के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगे रहने के ...