नई दिल्ली, फरवरी 23 -- ऑनर अपने नए फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोन का नाम Honor Magic V6 है। इस फोन को अगले हफ्ते होने वाले MWC 2026 में शोकेस किया जाएगा। ऑफिशियल डेब्यू से पहले इस फोन के रेड वेरिएंट के फोटो सामने आए हैं। इसमें यह फोन विंटर ओलिम्पिक चैंपियन Xu Mengtao के हाथ में दिख रहा है। फोन के फोटो सामने आने के साथ ही टिपस्टर बाल्ड पांडा ने इस फोल्डेबल फोन की बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग कैपेसिटी को लीक करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। सामने आए कुछ अर्ली फोटो के अनुसार ऑनर मैजिक V6 कंपनी के फोल्डेबल डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करेगा। वहीं, रियर में दिया गया ऑक्टागोनल कैमरा मॉड्यूल भी जाना-पहचाना है। हालांकि, इसमें दिए गया कैमरा अरेंजमेंट पहले से ज्यादा सिम्मेट्रिकल है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को अल्ट...