पीलीभीत, मार्च 16 -- होलिका दहन के उपरांत तराई में तापमान का ताप बढ़ता ही जा रहा है। तराई में तापमान दो डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पूर्व यह तापमान अधिकतम 32.5 न्यूनतम 17.8 डिग्री दर्ज किया गया था। बीती शनिवार की रात में बूंदबांदी के बाद मौसम ने करवट ली थी। इसमें देखा गया था कि बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है। वहीं अगर बारिश होती तो खेती किसानी को मुश्किल हो सकती थी। बूंदाबांदी के बाद सुबह मौसम में नमी रहीं पर सुबह नौ बजते बजते सूरज की त्योरियां चढ़ गईं। कहा जा रहा है कि अब लगातार तापमान अपना असर दिखाएगा। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि आर्द्रता 61 से 42 दर्ज की गई है। जबकि अनुमान है तामान अब तेजी से बढ़ेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 42 रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.