आगरा, अप्रैल 14 -- ताजनगरी में आसमान साफ होने के बाद गर्मी दोबारा जोर पकड़ रही है। रविवार के मुकाबले सोमवार को दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम रह गया। इसे 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अब सामान्य से अधिक हो गया है। यह सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा होकर 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 53 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल तक दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो सकता है। आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ने के संकेत नहीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...