अयोध्या, दिसम्बर 6 -- अयोध्या। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुदौली तहसील के खैरनपुर स्थित पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक्स सेंटर का निरीक्षण किया। यहां दो डायग्नोस्टिक सेंटर अवैध रुप से संचालित होते पाए गये। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनो सेंटरों को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ डा. राजेश चौधरी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम शनिवार को रुदौली पहुंची। टीम के अन्य सदस्य एआरओ डा. सद्दाम खान, डीएमसी मनोज मौर्य और डीआईसी डा. हम्माद शामिल रहे। यहां पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक्स सेंटर के कागजात की जांच की गई। डा. राजेश चौधरी ने बताया कि अवैध रुप से संचालित दो डायग्नोस्टिक सेंटर पर कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...