रायबरेली, फरवरी 14 -- परशदेपुर, संवाददाता। परशदेपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के निनावा गांव के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े डंपर में पीछे से दूसरा डंपर आकर भिड़ गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एक डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। सड़क किनारे गलत तरीके से डंपरों के खड़े होने और डंपरों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते है, लेकिन शनिवार को हुए हादसे में गनीमत रही की कोई चोटिल नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.