गोरखपुर, सितम्बर 11 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच क्षेत्र के खड़राइच खुर्द गांव में मकान निर्माण के नाम पर 19 लाख लेने के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने पर पुलिस ने दो ठेकेदार पर जालसाजी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में उषा सिंह ने बताया कि गांव में 1200 वर्ग फीट में मकान निर्माण के लिए नवम्बर 2022 को आनंद सिंह निवासी फातिमा रोड शाहपुर तथा भुआल निवासी रामपुर गोपालपुर थाना गुलहरिया को 19 लाख रुपये दी थी। निर्माण कार्य जनवरी 2023 में पूरा करना था। आरोपियों ने समय समय पर अपने बैंक खाते में 13.40 लाख तथा मटेरियल के नाम पर नकदी 5.60 लाख रुपये ले लिए। 18 माह बाद भी निर्माण कार्य अधूरा रह गया। निर्माण कार्य पूरा करने की बात पर जानमाल की धमकी देने लगे। पुलिस ने दोनों ठेकेदार पर 406,504,506 के तहत केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस...