बस्ती, दिसम्बर 30 -- साऊंघाट। बस्ती-बांसी मार्ग के बौद्ध मंदिर पड़िया के पास दो ट्रेलरों की आमने सामने की जोरदार भिड़न्त हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे एसआई लालबहादुर सिंह और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला। गंभीर रुप से घायल ट्रेलर चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। कलवारी थानाक्षेत्र के चकदहा निवासी चालक अजय कुमार यादव अमेठी से धान लेकर सोनौली बार्डर जा रहे थे। अभी ये बस्ती बांसी मार्ग के बौद्ध मंदिर पड़िया खास के पास पहुंचे ही थे कि रुधौली से बस्ती की तरफ आ रहे एक दूसरे ट्रेलर की जोरदार भिड़न्त हो गई। घटना के बाद बस्ती-बांसी मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। एसआई लालबहादुर सिंह व चौकी प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.