वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी। लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में उचक्कों ने दर्शनार्थी का पर्स उड़ा दिया। पर्स में दो मोबाइल फोन और छह हजार रुपए नकदी रखे थे। भोपाल के विजय सिंह चौहान ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की जीआरपी को दी तहरीर में बताया कि वह 17 जनवरी को परिवार के साथ एस-3 कोच में अयोध्या से वाराणसी की यात्रा कर रहे थे। कैंट स्टेशन आने से पहले ही उनकी मां पर्स गायब हो गया। इसी तरह नौ जनवरी को कैंट-काशी स्टेशनों के बीच नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में महिला से बैग चोरी हो गया। गोरखपुर निवासी अरनव कुमार इस ट्रेन से अपनी मां के साथ यात्रा कर रहे थे। इस दौरान एक अनजान व्यक्ति उनकी सीट के सामने बैठ गया। चलती ट्रेन में वह उनकी मां का पर्स लेकर भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...