प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 11 -- मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के पूछताछ काउंटर पर रविवार को मेला स्पेशल सहित दो ट्रेन के निरस्त होने की सूचना चस्पा देख यात्री परेशान हुये। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि अयोध्या कैंट से प्रयाग जंक्शन को जाने वाली मेला स्पेशल, प्रयाग जंक्शन से अयोध्या कैंट को जाने वाली मेला स्पेशल को कंट्रोल ने निरस्त किया था। आनंदविहार से पुरी को जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 9 मिनट, प्रयाग जंक्शन से अयोध्या कैंट मेला स्पेशल 1 घंटे 40 मिनट, लखनऊ चारबाग से प्रयागराज संगम को जाने वाली पैसेंजर 4 घंटे 52 मिनट, अयोध्या कैंट से मुंबई को जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट 11 मिनट, हावड़ा से अमृतसर जंक्शन को जाने वाली अमृसरमेल 5 घंटे 5 मिनट विलंब से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म से लेकर पूछताछ काउंटर तक...