मेरठ, फरवरी 22 -- हस्तिनापुर। ग्राम किशोरपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र के पास दो ट्रक अचानक सड़क पर पलट गए। इससे वहां हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। शनिवार सुबह एक ट्रक गन्ना भरकर किशोरपुर गन्ना क्रय केंद्र से मिल के लिए चला तो दूसरा खाली ट्रक उसके सामने आ गया। एक-दूसरे से बचने के चक्कर में दोनों ट्रक खाई में पलट गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर या वाहन चालक उनकी चपेट में नहीं आया। लोगों ने बताया कि एक ट्रक में गन्ने का अत्यधिक भार के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे दूसरे ट्रक के ऊपर जा गिरा। चंद सेकेंड में ही दोनों सड़क किनारे खाई में पलट गए। मौके पर अफरातफरी मच गई और मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच, ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई और क्रय केंद्र के पास यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उधर, थाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.