चाईबासा, दिसम्बर 23 -- चाईबासा। हाटगमहरिया के केंद पोसी के पास दो ट्रैकों के आमने-सामने भिड़ंत होने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई।जब कि एक चालाक जख्मी हो गया है। मृतक चालक 47 वर्षीय संजय मोदक बांकुड़ा बंगाल का रहने वाले थे। जबकि दूसरा जख्मी चालक 29 वर्षीय अनिल प्रधान देवघर के रहने वाला है। जानकारी के अनुसार सोमवार को देर रात में संजय मोदक खाली ट्रक लेकर उड़ीसा की ओर जा रहा था। रास्ते में केदपोसी के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के साथ आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे संजय मोदक की घटना स्थल पर मौत हो गई।हाटगमहरिया पुलिस ने शव को घटना स्थल से उठाकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। जख्मी चालक अनिल प्रधान का सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उसे बायां पैर में चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.