उन्नाव, दिसम्बर 30 -- पुरवा। कस्बा के कटरा मोहल्ला के पास मंगलवार अलसुबह दो ट्रक की टक्कर होने से वाहनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायल चालक को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जालौन के रहने वाले 26 वर्षीय शहजाद आलम ट्रक में मटर लादकर गोरखपुर जा रहा था। तभी पुरवा कस्बा के कटरा मोहल्ला के पास मौरावां की तरफ से सीमेंट लादकर आ रहे ट्रक चालक संजय निवासी गढ़िया छीनकौरा दोनों ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन के चालक घायल हो गए। घायलों काो पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। वही खलासी मामूली चोटिल हुए है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने बताया कि...