हापुड़, दिसम्बर 19 -- कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी निवासी एक ट्रांसपोर्ट के बाहर से दो ट्रकों से हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांधी कॉलोनी निवासी तहजीबुल हसन जैदी ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टर हैं। बुधवार को उनका एक ट्रक और उनके साथी ट्रांसपोर्टर ताबिश जैदी का ट्रक उनकी ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े हुए थे। रात के समय दोनों ट्रक पर अज्ञात चोर पहुंचे। चोरों ने ट्रकों के केबिन पर लगे लॉक को तोड़ दिया। जिसके बाद चोर ट्रक से ईसीएम चोरी करके फरार हो गए। चोरी का पता गुरुवार को उस वक्त चला, जब दोनों ट्रक अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे थे। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...