मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- बोचहां। मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच-27 पर शर्फुद्दीनपुर फ्लाई ओवर के समीप मंगलवार की देर रात दो ट्रक टकरा गए। हादसे में भूसाही निवासी चालक अनिल कुमार और वैशाली जिले के गोरौल निवासी अभिषेक कुमार घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों चालकों को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला गया। एक ट्रक ई कॉमर्स कंपनी का सामान लेकर दरभंगा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक बेला से दूध और पनीर लेकर कमतौल जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूध से लदा ट्रक हाईवे किनारे गड्ढे में चला गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...