मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 पर केवटसा में एक लाइन होटल के पास शुक्रवार को दो ट्रकों की भिड़ंत में उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद दूसरा ट्रक लेकर चालक भाग गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखचे उड़ गए और उस पर लदा किन्नू एनएच पर बिखर गया। सूचना पर पहुंची पर पुलिस ने जख्मी उपचालक पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेराबाबा नानक थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय रवि कुमार को गायघाट सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। ट्रक चालक सन्नी कुमार ने पुलिस को बताया कि दिल्ली से किन्नू लोड कर सिलीगुड़ी जा रहा था। आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी बीच ट्रक अनियंत्रित होकर टकरा गया। बेनीबाद थानेदार साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि क्षतिग्...