मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर के सफ़ियासराय थाना क्षेत्र के प्रेम टोला फरदा गांव में दो ऑटो चालकों के बीच किसी बात को विवाद हो गया और विवाद इतना गहरा गया की दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसी दौरान ड्राइवर मन्नू यादव ने दूसरे ड्राइवर सुगन यादव पर गोली चला दी। गोली सुगन यादव के बदले भीड़ में बीच बचाव कर रही 60 वर्षीय महिला वंदना देवी के जांघ में लगी। वहीं ग्रामीणों ने गोली चलाने वाले ड्राइवर मन्नू यादव को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, घायल महिला वंदना देवी को इलाज के लिए सदरा अस्पताल में भर्ती किया गया। लड़ाई की मुख्य वजह मन्नू यादव और सुगन यादव के बीच लखीसराय के सूर्यगढ़ा में ऑटो में पहले सवारी बैठाने के कारण हुई। सोमवार के दिन करीब 2 बजे दोनों ड्राइवर के बीच सूर्यगढ़ा में लड़ाई हुई थी। इसके बाद मन्नू यादव ने सुगन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.