गढ़वा, फरवरी 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर थानांतर्गत लगमा स्थित फोरलेन रोड पर दो टेंपो की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक टेंपो सवार पलामू जिला के रेहला थाना क्षेत्र के उर्सुला गांव निवासी 55 वर्षीय राम प्रवेश यादव, गढ़वा थाना क्षेत्र के पचपड़वा गांव विजय महतो का पुत्र 27 वर्षीय जितेंद्र महतो और दूसरी टेंपो पर सवार मझिआंव थाना क्षेत्र के कारीवाडीह नंदू चौधरी का पुत्र 36 वर्षीय सोनू चौधरी, उसकी पत्नी 30 वर्षीया फूलमती देवी, उसकी पुत्री आठ वर्षीया सिवनी कुमारी, उसका पुत्र पांच वर्षीय आशीष कुमार व दो वर्षीय आर्यन कुमार के अलावा उसकी सास मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव निवासी रामनाथ चौधरी की पत्नी 55 वर्षीया रेशमी देवी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में रेशमी ने बताया कि गढ़वा से अपनी ...