बलरामपुर, फरवरी 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के श्रीदत्तगंज क्षेत्र स्थित शुक्लागंज बाजार में बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहे दो झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। डॉ. प्रीति यादव और डॉ. सत्यम यादव नामक व्यक्तियों पर 23 फरवरी को एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों फार्मेसी हेल्थ केयर क्लीनिक संचालित कर एलोपैथिक पद्धति से मरीजों का उपचार कर रहे थे, जबकि उनके पास संबंधित विधा की कोई वैध डिग्री नहीं पाई गई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 18 फरवरी को दोपहर लगभग तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने शुक्लागंज बाजार में संचालित क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों व्यक्ति मरीजों का इलाज करते पाए गए। टीम द्वारा जब...