चम्पावत, मई 3 -- चम्पावत। मत्स्य विभाग ने मत्स्य बीज संचयन अभियान चलाया। इस दौरान श्यामलाताल और कोलीढेक झील में 50-50 हजार मत्स्य बीज डाले। इससे झील की जैव विविधता बढ़ाने में मदद मिलेगी। जिला मत्स्य प्रभारी कुंवर सिंह बगड़वाल ने बताया कि कोलीढेक झील में पूर्व में भी कार्प और महाशीर प्रजातियों का बीज संचय किया गया था। बताया कि झील में महाशीर प्रजाति के मछली की वृद्धि संतोषजनक रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...