पूर्णिया, फरवरी 18 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल झपट्टामारी की घटना में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई। थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि सुपौली पंचायत अंतर्गत दरगाहा निवासी मो. शमशुल के पुत्र मो. अपसार से दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इस संबंध में पीड़ित द्वारा भवानीपुर थाना में कांड संख्या 42/26 दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर साक्ष्य संकलन किया और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक भवानीपुर नगर पंचायत के गोढ़ीयारी निवासी महेश्वर मंडल के पुत्र लालो मंडल तथा शहीदगंज निवासी सीताराम भगत का पुत्र अमन कुमार है। दोनों के विरुद्ध वि...