आगरा, सितम्बर 21 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 04813 भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक ट्रेन के फेरे एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक हर बुधवार को, गाड़ी सं. 04814 दानापुर-भगत की कोठी साप्ताहिक ट्रेन के फेरे दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार के लिए बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा गाड़ी सं. 09617 दौराई-समस्तीपुर साप्ताहिक ट्रेन के फेरे तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को, गाड़ी सं. 09618 समस्तीपुर-दौराई साप्ताहिक ट्रेन के फेरे पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार के लिए बढ़ाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.