पटना, मई 2 -- बरौनी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते कटिहार से मुंबई सेंट्रल तथा श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस, कोल्हापुर के लिए चलायी जा रही 01-01 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। पूमरे से मिली सूचना के अनुसार 01405 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-कटिहार स्पेशल 25 मई तक प्रत्येक रविवार को और 01406 कटिहार-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर स्पेशल 27 मई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल 31 मई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इसी तरह 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 03 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.