गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खजनी उपखंड के गंगटही और उनवल उपकेंद्र क्षेत्र में छापेमारी में पकड़े गए मामलों में दो जेई और एक जूनियर मीटर टेस्टर को निलंबित कर दिया गया है। वितरण मंडल ग्रामीण द्वितीय के अधीक्षण अभियंता (एसई) दीपक कुमार ने कार्रवाई करते हुए एसडीओ को निलंबित करने की संस्तुति की है। अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने विजिलेंस टीम के साथ 16 और 17 दिसंबर को खजानी उपखण्ड क्षेत्र में छापामारी करके तीन मामले पकड़े थे। मामले में 55 दिनों तक चली जांच के बाद अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने गंगटही उपकेंद्र के जेई राजेश मौर्या, उनवल उपकेंद्र के जेई अतुल राय और जेएमटी अजय यादव को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही खजनी उपखंड के एसडीओ के निलंबन के लिए संस्तुति किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.