देवघर, मई 13 -- सारठ,प्रतिनिधि। आगामी दो जून को कैराबांक पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार को प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र पैक्स पर्यवेक्षक प्रदीप एक्का के समक्ष दाखिल किया। इस बाबत पर्यवेक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए रूपेश सिंह, नागेश्वर प्रसाद सिंह समेत तीन व 15 कार्यकारिणी सदस्यों ने नामांकन किया। बताया कि आगामी दो जून को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कैराबांक पंचायत में पैक्स चुनाव होना सुनिश्चित है। मौके पर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्यशियों ने कहा कि उक्त पैक्स में 405 सदस्य हैं। जिनके पक्ष में अधिक सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा, वही अध्यक्ष निर्वाचित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.