लखीमपुरखीरी, मई 30 -- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो जून को जिले में आ रही हैं। वह दो दिन रात्रि विश्राम दुधवा नेशनल पार्क में करेंगी। इसके बाद पीलीभीत जिले के लिए रवाना हो जाएंगी। राज्यपाल का प्रोटोकाल जारी होने के बाद प्रशासन तैयारियों में जुटा है। राज्यपाल पलिया क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का हेलीकाप्टर दो जून को दोपहर दो बजे पलिया के एयरस्टिप पर उतरेगा। यहां से वह दुधवा नेशनल पार्क कार से जाएंगी। दुधवा में विश्राम करने के बाद शाम पांच बजे से जंगल सफारी पर रहेंगी। इसके बाद रात्रि विश्राम दुधवा पार्क में ही करेंगी। तीन जून को सुबह साढ़े नौ बजे राज्यपाल थारू हस्तशिल्प कलाकेन्द्र बलेरा पहुंचेंगी। यहां थारू महिलाओं के उत्पाद देखेंगी। इसे बाद दस बजे बलेरा के कंपोजिट स्कूल पहुंचकर यहां आंगनबाड़ी किट बांटें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.